रोहित ने लिफाफा ला कर दिया । क्या है कहते-कहते मैं खोल कर देखता हूं । एक साथ नत्थी चार पन्ने हैं, सबसे उपर वाले पन्ने पर उपर लिखा हुआ है – अस्वीकृत रचना… उसके इर्द गिर्द बटा, घन के गणितीय निशान सहित कुछेक अंक बिखरे पड़े हैं । नीचे महीन हस्तलिपि में लिखा हुआ है अस्वी./वापस … एक स्लिप भी लगी हुई है, महोदय हमें खेद है कि हम आपकी कहानी न छाप सकेंगे । विशेषाँक के लिये कथानक में वासँतिक ग्लैमर वाँछित है । कृपया भविष्य में भी हमें  इसी प्रकार अनुगृहीत करते रहें… भवदीय इत्यादि इत्यादि उस स्लिप पर एक लाइन से कहानी/लेख/संस्मरण/वृत्तांत/कविता/रूबाइयां/निबन्ध/लघुकथा/ अन्य ललित  इत्यादि सजे  हुए थे जिसमें… आगे पढ़िये