ब्लॉग परिचय

इस ब्लॉग के विषय में

कई ठिकानों का सफ़र तय करते हुये अमरहिन्दी पर मेरे इस ब्लॉग की आत्मा मनोरँजन से कुछ इतर है !
हैरत होती है, कितने आत्मकेन्द्रित और उदासीन कौम हैं हम.. कि आँखें मूँद कर एक अलिखित समझौतावाद के तहत भारत महान को गर्त की ओर लुढ़कते हुये देख रहे हैं ।
लम्बी चौड़ी शब्दावली गढ़ने और आपको पढ़ने से मज़बूर करने से बेहतर इस ब्लॉग की मूल भावना इस पर पोस्ट किये गये पहले आलेख से आँक लीजिये ।

भइया,कुछ तो है जो हमका अउर हमरे महान देश को चलाय रहा है,देशवा कै जवान होए के इन्तेजारै रहिगा, अउर हम “आओ बच्चो, तुम्हेदिखाए….”सुनत सुनत बुढाये गये अउर देशौ के सठियाये की डुगडुगी बज रही . बहुत तरक्की भा है भाई,एकदम राकेट ! बचकइया से सीधेसठकईया मा फाट परेन ! बिजली ससुर कै इन्तजारे रहिगा अउर परमाणुपरमाणु कै गाना बजै लाग !अच्छा छोडो, अखबार नीचे रख्खो .हमार दिमाग खराब न करौ, नेता जीके प्रदर्शन मे चले का है कि नही,१०० मनई हम्मै जिम्मै किहिन है.यु तो चलिबे करिहे ,चलन देओ .
तो सच मे दोस्तो,यह शब्दचित्र एक चाय के होटल से आज ही उठाया है,आखिर कब तब चलता है,चलने दो का सिलसिला चलता रहेगा ?
चलते..चलते, मै भी कहुगा ,कुछ तो है..जो कि यह देश चल रहा है, चलने दीजिये .कोउ निरिप होए हमै का हानि, मै भी चलता हू, आप भी चलिये .बाह पर काला फीता तो लगा लीजिये ,आज विरोध दिवस है .क्या गान्धी सिर्फ नेता जी की मिल्कियत है ? जय हिन्द ! अगर तिलमिलाहट हुई हो तो कुछ पोस्ट कर देना, वरना यह सब तो चलता ही है,चलने दो.

और उसी रात किसी ने मुझे जगा कर कहा कि..
कुछ भी जो तुमको झकझोरे, वह यहा पोस्ट करो
सब स्वीकार होगा , आखिरकार यह सब तो चलता ही है !

 

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)
कोई ट्रैकबैक नहीं.